गुना नगर: हनुमान जन्मोत्सव पर हनुमान टेकरी मेले में डीआईजी, कलेक्टर और एसपी पहुंचे, सुरक्षा व्यवस्था का किया निरीक्षण
गुना में प्रसिद्ध हनुमान टेकरी धाम पर 2 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव पर विशाल मेले का आयोजन हुआ है। प्रशासन और टेकरी ट्रस्ट एक महीने से तैयारी में लगा था। 2 अप्रैल दोपहर को डीआईजी अमित सांघी कलेक्टर केके कन्याल और एसपी हितिका वासल ने टेकरी पर दर्शन कर मेले की सुरक्षा व्यवस्था और इंतजाम देखी। डीआईजी ने कहा, 400 जवान तैनात है पूर्ण सुरक्षा है लोग भी सहयोग करें।