सिमरिया: शराब के 'आतंक' के खिलाफ आधी रात को पुलिस चौकी पहुंचीं महिलाएं: शाम 6 बजे ही घरों में कैद होने को मजबूर!
पन्ना जिले के मोहन्द्रा गांव में अवैध शराब और पियक्कड़ों के हुड़दंग से तंग आकर दर्जनों ग्रामीण महिलाओं ने आधी रात को पुलिस चौकी का घेराव किया। शाम ढलते ही डर के साए में जीने को मजबूर महिलाओं ने पुलिस को ज्ञापन सौंपकर अवैध शराब पर तुरंत रोक, शाम को गश्त बढ़ाने और असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।