राजापुर: आरसेटी द्वारा अरछा बरेठी में उद्यमिता जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया
आरसेटी द्वारा अरछा बरेठी मे आज रविवार की सुबह 11 बजे उद्यमिता जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसमें 18 से 45 वर्ष तक के शिक्षित युवक युवती बेरोजगारों को प्रशिक्षण प्राप्त करने स्वरोजगार से जोड़ने की राह बताई गई है। कार्यक्रम मे 25 शिक्षित युवक युवतियों ने प्रशिक्षण प्राप्त कर अपना पंजीकरणकराया है। जिसमें 20 युवक और 5 युवतियों नेपंजीकरण कराया है।