जांजगीर: 17 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया गया, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
जांजगीर थाना पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ग्राम मड़वा निवासी 52 वर्षीय लक्ष्मी प्रसाद श्रीवास को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 17 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 3,400 रुपये बताई गई है। पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।