शाजापुर: मानियारबाड़ी में युवक पर तलवार से हमला करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, एक जेल भेजा गया, दो आज कोर्ट में पेश होंगे
मनिहारवाड़ी क्षेत्र में युवक पर जानलेवा हमले के मामले में कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।आरोपी फईम खा को शुक्रवार को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया,जबकि अजहर उर्फ भूराऔर अमन पठान को आज गिरफ्तार कर आज न्यायालय में पेश किया जाएगा.राजेश केवट मेला देखकर अपनी भांजी और मां के साथ घर लौट रहा था, तभी यह घटना हुई