बागली: बिजवाड़, हतनोरी, पानीगांव में ब्राह्मण समाज ने आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की
आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा ने ब्राह्मण बेटियों के लिए गलत भाषा का प्रयोग कर ब्रह्म समाज का अपमान किया है इस संबंध में सुंद्रेल, बिजवाड़,हतनोरी,पानीगांव सहित कई सामाजिक बंधुओं द्वारा गुरुवार दोपहर 4 बजे श्रीमान राष्ट्रपति के नाम बिजवाड़ चौकी प्रभारी अजयसिंह डोड को सामूहिक रूप से ज्ञापन सौंपकर वर्मा के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाए