केसठ: केसठ के नया बाजार स्थित एक घर में लाखों रुपए के गहनों की चोरी, जांच में जुटी पुलिस
Kesath, Buxar | Mar 29, 2024 केसठ के नया बाजार स्थित एक घर में शुक्रवार को लाखों रुपए की गहनों की चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। इसको लेकर पुलिस जांच में जुटी है। बताया जाता है कि गृहस्वामी नरेंद्र प्रताप राय किसी कार्य के लिए इलाहाबाद गए हुए हैं। घर में एक मात्र उनकी पत्नी संझारो देवी थी। वह अपने घर के दरवाजा का ताला बंद करके गौशाला में मवेशियों की चारा डालने गई थी।