केसठ: लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर केसठ प्रखंड मुख्यालय में बीडीओ ने बीएलओ के साथ की बैठक
Kesath, Buxar | Mar 30, 2024 लोक सभा चुनाव की तैयारी को लेकर शनिवार को केसठ प्रखंड मुख्यालय में बीडीओ मिथिलेश बिहारी वर्मा ने बीएलओ के साथ बैठक की। बैठक में बीडीओ ने बीएलओ को दिव्यांग मतदाता की सूची, 85 वर्ष अधिक उम्र के मतदाता के साथ ही वैसे वोटरों की पहचान करने का निर्देश दिया। जिनका मतदाता सूची में नाम दर्ज है लेकिन वे मतदान में शामिल नहीं होंगे, उनका सूची बनाने का निर्देश दिया।