केसठ: दसियांव के तालाब में मत्स्य पालन के बाद मोटर चलाकर पानी निकासी की शिकायत पर बीडीओ ने की जांच, लगाई रोक
Kesath, Buxar | Mar 31, 2024 दसियांव के तालाब में मत्स्य पालन के बाद मोटर चलाकर पानी निकासी की शिकायत पर बीडीओ ने जांच की। साथ ही तालाब से पानी निकासी पर रोक लगाते हुए एक मोटर को बाहर निकलवाया। इसकी जानकारी बीडीओ मिथिलेश बिहारी वर्मा ने रविवार को दिया। उन्होंने बताया कि उक्त गांव के तालाब जिला मत्स्य विभाग द्वारा नीलामी की गई है।