लखीसराय: शहर के पुरानी बाजार स्थित नगर परिषद के सभागार में साधारण बोर्ड की बैठक आयोजित
शहर के पुराने बाजार स्थित नगर परिषद के सभागार में नगर परिषद साधारण बोर्ड की बैठक सोमवार की दोपहर 12:44 पर आयोजित की गई ।साधारण बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता नगर सभापति अरविंद पासवान के द्वारा की गई, साधारण बोर्ड की बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी एवं शहर के 33 वार्ड पार्षद साधारण बोर्ड की बैठक में मौजूद रहे।