रूड़की: पिरान कलियर थाना पुलिस ने ठगी के आरोप में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सहित 5 के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
पिरान कलियर थाना पुलिस को रुड़की निवासी संजय कुमार ने तहरीर देकर बताया कि एक व्यक्ति ने उनकी मुलाकात पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बृजरानी और उनके परिवार से कराई थी। आरोप है की जमीन खरीदने के लिए संजय कुमार ने आरोपियों को ढाई करोड़ की रकम दी थी। आरोप है कि बैनामा नहीं हो पाया है। पुलिस ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर कर लिया है।