रूड़की: गोल भट्टा में परिजनों के साथ लड़ाई-झगड़ा कर शांति व्यवस्था भंग करने वाले व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार
रुड़की कोतवाली क्षेत्र के गोल भट्टा में परिजनों के साथ लड़ाई झगड़ा करने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रविंद्र कुमार को समझाने का प्रयास किया था। लेकिन रविंद्र कुमार नहीं माना। जिसके बाद पुलिस ने रविंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने रविंद्र कुमार के खिलाफ शांति व्यवस्था भंग करने के मामले मे मुकदमा भी दर्ज कर लिया है।