सरमथुरा: धौलपुर में हथियारों की बड़ी खेप पकड़ी, आरोपी गिरफ्तार
धौलपुर में सरमथुरा पुलिस ने पंचायत चुनाव से पहले ग्वालियर से हथियार सप्लाई करने आए आरोपी को गिरफ्तार कर 5 हथियार और 38 जिंदा कारतूस बरामद किए। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।