पटना ग्रामीण: सीएम नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एक साथ पटना हाई कोर्ट पहुंचे, भीमराव अंबेडकर को दी श्रद्धांजलि
बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की मंगलवार को जयंती है। वहीं मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एक ही गाड़ी से पटना हाई कोर्ट पहुंचे जहां उन्होंने भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर बिहार सरकार के मंत्री विजय चौधरी भी मौजूद रहे।