Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana
Uttarpradesh
No video available

रोजगार मेला में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा 51,000 से अधिक सरकारी नौकरी हेतु 30.11.2023 को शिमला में श्री कौशल किशोर, राज्यमंत्री, आवासन व शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा 98 अभ्यर्थिओं को नियुक्ति-पत्र वितरित किए गए।

85 views | Shimla, Himachal Pradesh | Dec 1, 2023

MORE NEWS

Shimla Urban, Shimla | Jun 3, 2026

Shimla Urban, Shimla | Jun 3, 2026

प्रशासनिक कुशलता का कीर्तिमान: बीडीओ विनीत ठाकुर के नेतृत्व में चौपाल में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष पंचायती राज चुनाव संपन्न
रिपोर्ट: गिरिश ठाकुर | चौपाल
हिमाचल प्रदेश के सबसे दुर्गम और भौगोलिक दृष्टि से चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों में शामिल चौपाल विकास खंड में पंचायती राज चुनावों का महापर्व पूरी तरह शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और गरिमामय वातावरण में संपन्न हो गया। विशाल क्षेत्रफल, कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और दूर-दराज के मतदान केंद्रों के बावजूद चुनाव प्रक्रिया बिना किसी व्यवधान के संपन्न होना प्रशासन की बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
चौपाल विकास खंड का क्षेत्रफल और भौगोलिक विस्तार लगभग तीन ब्लॉकों के बराबर माना जाता है, जहां चुनाव कराना किसी चुनौती से कम नहीं होता। इसके बावजूद पूरे चुनाव के दौरान कहीं से भी किसी प्रकार के विवाद, कानून-व्यवस्था की समस्या या आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की कोई बड़ी शिकायत सामने नहीं आई। यही कारण है कि इस चुनाव को जिला प्रशासन के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।
इस सफलता का प्रमुख श्रेय खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) विनीत ठाकुर को दिया जा रहा है, जिनके नेतृत्व में चुनावी व्यवस्थाओं की व्यापक और प्रभावी रूपरेखा तैयार की गई। मतदान केंद्रों की संवेदनशीलता, सुरक्षा प्रबंधन, चुनावी सामग्री की समय पर उपलब्धता तथा प्रत्येक स्तर पर पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने सूक्ष्म स्तर पर कार्य किया।
बीडीओ विनीत ठाकुर की दूरदर्शी सोच, सटीक कार्ययोजना और प्रभावी प्रशासनिक नेतृत्व के कारण चुनावी प्रक्रिया का प्रत्येक चरण सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। उनके मार्गदर्शन में चुनावी अमले ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों को अवसर में बदलते हुए लोकतंत्र के इस महापर्व को सफलतापूर्वक आयोजित किया।
विशेष रूप से पोलिंग पार्टियों के लिए की गई व्यवस्थाएं चर्चा का विषय बनी रहीं। पूर्व में दूरस्थ क्षेत्रों में चुनाव ड्यूटी के दौरान कर्मचारियों को आवास, भोजन और परिवहन संबंधी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता था, लेकिन इस बार प्रशासन ने पहले से ही व्यापक तैयारियां कर सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित कीं। परिणामस्वरूप सभी पोलिंग पार्टियां निर्धारित समय पर अपने-अपने मतदान केंद्रों तक पहुंचीं और सफलतापूर्वक चुनाव संपन्न करवाकर सुरक्षित वापस लौटीं।
चुनाव की सफलता में स्थानीय जनता, पुलिस विभाग और चुनावी कर्मचारियों के बीच बेहतरीन समन्वय ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सभी वर्गों के सहयोग से पूरे क्षेत्र में सौहार्दपूर्ण वातावरण बना रहा और लोकतंत्र का यह उत्सव शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुआ।
स्थानीय लोगों और प्रशासनिक अधिकारियों का मानना है कि चौपाल में संपन्न हुआ यह चुनाव दुर्गम क्षेत्रों में बेहतर प्रशासनिक प्रबंधन का उत्कृष्ट उदाहरण बनकर उभरा है। बीडीओ विनीत ठाकुर के कुशल नेतृत्व और त्रुटिहीन प्रबंधन की पूरे क्षेत्र में सराहना हो रही है तथा यह मॉडल प्रदेश के अन्य दुर्गम इलाकों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन सकता है।
 गिरिश ठाकुर, न्यूज़ टुडे हिमाचल, चौपाल।

प्रशासनिक कुशलता का कीर्तिमान: बीडीओ विनीत ठाकुर के नेतृत्व में चौपाल में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष पंचायती राज चुनाव संपन्न रिपोर्ट: गिरिश ठाकुर | चौपाल हिमाचल प्रदेश के सबसे दुर्गम और भौगोलिक दृष्टि से चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों में शामिल चौपाल विकास खंड में पंचायती राज चुनावों का महापर्व पूरी तरह शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और गरिमामय वातावरण में संपन्न हो गया। विशाल क्षेत्रफल, कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और दूर-दराज के मतदान केंद्रों के बावजूद चुनाव प्रक्रिया बिना किसी व्यवधान के संपन्न होना प्रशासन की बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। चौपाल विकास खंड का क्षेत्रफल और भौगोलिक विस्तार लगभग तीन ब्लॉकों के बराबर माना जाता है, जहां चुनाव कराना किसी चुनौती से कम नहीं होता। इसके बावजूद पूरे चुनाव के दौरान कहीं से भी किसी प्रकार के विवाद, कानून-व्यवस्था की समस्या या आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की कोई बड़ी शिकायत सामने नहीं आई। यही कारण है कि इस चुनाव को जिला प्रशासन के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। इस सफलता का प्रमुख श्रेय खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) विनीत ठाकुर को दिया जा रहा है, जिनके नेतृत्व में चुनावी व्यवस्थाओं की व्यापक और प्रभावी रूपरेखा तैयार की गई। मतदान केंद्रों की संवेदनशीलता, सुरक्षा प्रबंधन, चुनावी सामग्री की समय पर उपलब्धता तथा प्रत्येक स्तर पर पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने सूक्ष्म स्तर पर कार्य किया। बीडीओ विनीत ठाकुर की दूरदर्शी सोच, सटीक कार्ययोजना और प्रभावी प्रशासनिक नेतृत्व के कारण चुनावी प्रक्रिया का प्रत्येक चरण सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। उनके मार्गदर्शन में चुनावी अमले ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों को अवसर में बदलते हुए लोकतंत्र के इस महापर्व को सफलतापूर्वक आयोजित किया। विशेष रूप से पोलिंग पार्टियों के लिए की गई व्यवस्थाएं चर्चा का विषय बनी रहीं। पूर्व में दूरस्थ क्षेत्रों में चुनाव ड्यूटी के दौरान कर्मचारियों को आवास, भोजन और परिवहन संबंधी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता था, लेकिन इस बार प्रशासन ने पहले से ही व्यापक तैयारियां कर सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित कीं। परिणामस्वरूप सभी पोलिंग पार्टियां निर्धारित समय पर अपने-अपने मतदान केंद्रों तक पहुंचीं और सफलतापूर्वक चुनाव संपन्न करवाकर सुरक्षित वापस लौटीं। चुनाव की सफलता में स्थानीय जनता, पुलिस विभाग और चुनावी कर्मचारियों के बीच बेहतरीन समन्वय ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सभी वर्गों के सहयोग से पूरे क्षेत्र में सौहार्दपूर्ण वातावरण बना रहा और लोकतंत्र का यह उत्सव शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुआ। स्थानीय लोगों और प्रशासनिक अधिकारियों का मानना है कि चौपाल में संपन्न हुआ यह चुनाव दुर्गम क्षेत्रों में बेहतर प्रशासनिक प्रबंधन का उत्कृष्ट उदाहरण बनकर उभरा है। बीडीओ विनीत ठाकुर के कुशल नेतृत्व और त्रुटिहीन प्रबंधन की पूरे क्षेत्र में सराहना हो रही है तथा यह मॉडल प्रदेश के अन्य दुर्गम इलाकों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन सकता है। गिरिश ठाकुर, न्यूज़ टुडे हिमाचल, चौपाल।

Shimla Urban, Shimla | Jun 3, 2026

#शिमला :- शिमला जिला परिषद सदस्यों के लिए 6 जून सुबह 11 बजे बचत भवन शिमला में शपथ समारोह किया जाएगा आयोजित..!

#शिमला :- शिमला जिला परिषद सदस्यों के लिए 6 जून सुबह 11 बजे बचत भवन शिमला में शपथ समारोह किया जाएगा आयोजित..!

Shimla Urban, Shimla | Jun 3, 2026

राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2026 में हिमाचल प्रदेश की पंचायतों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन ।

 भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय द्वारा आज दिनांक 03.06.2026 को नई दिल्ली स्थित स्कोप कन्वेंशन सेंटर में आयोजित राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार समारोह में हिमाचल प्रदेश की पंचायती राज संस्थाओं ने राज्य का गौरव बढ़ाया।
ग्राम पंचायत शांशा, विकास खंड लाहौल, जिला पंचायत लाहौल एवं स्पीति, हिमाचल प्रदेश ने “सामाजिक रूप से न्यायपूर्ण एवं सामाजिक रूप से सुरक्षित पंचायत” श्रेणी में प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया तथा इसे 1.00 करोड़ रुपये की नकद पुरस्कार राशि प्रदान की गई।
दूरस्थ जनजातीय क्षेत्र में सामाजिक सुरक्षा, रोजगार सृजन, स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता, महिलाओं की भागीदारी तथा समावेशी सुशासन सुनिश्चित करने के उत्कृष्ट प्रयासों के लिए ग्राम पंचायत को सम्मानित किया गया। पंचायत की प्रमुख उपलब्धियों में मनरेगा के अंतर्गत जॉब कार्ड जारी करना, राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम के लाभार्थियों को आच्छादित करना, आयुष्मान भारत स्वास्थ्य कार्डों का वितरण, एकीकृत बाल विकास सेवा (आईसीडीएस) का प्रभावी क्रियान्वयन तथा सहभागी शासन को बढ़ावा देने हेतु महिला ग्राम सभाओं का आयोजन शामिल है।
इसी प्रकार, ग्राम पंचायत लोहारड़ी, विकास खंड बल्ह, जिला पंचायत मंडी, हिमाचल प्रदेश ने “स्वच्छ एवं हरित पंचायत” श्रेणी में संयुक्त तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया तथा 25 लाख रुपये की नकद पुरस्कार राशि हासिल की।
ग्राम पंचायत लोहारड़ी को शत-प्रतिशत घरेलू शौचालय कवरेज एवं ओडीएफ (खुले में शौच से मुक्त) स्थिति बनाए रखने, स्वच्छ ईंधन (एलपीजी) के सार्वभौमिक उपयोग, घर-घर कचरा संग्रहण प्रणाली, कचरे के पृथक्करण, कम्पोस्टिंग एवं जैविक अपशिष्ट प्रबंधन को बढ़ावा देने, सौर ऊर्जा आधारित अवसंरचना विकसित करने तथा समुदाय आधारित पर्यावरण संरक्षण गतिविधियों के सफल संचालन के लिए सराहा गया।
ये पुरस्कार माननीय केंद्रीय पंचायती राज मंत्री श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह द्वारा पंचायती राज मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों, विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधियों तथा देशभर से आए पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में प्रदान किए गए।
उक्त पुरस्कार हिमाचल प्रदेश की ओर से श्री राघव शर्मा, आईएएस, निदेशक ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, हिमाचल प्रदेश द्वारा ग्राम पंचायत शांशा के प्रधान श्री प्रशांत तथा विभाग के अन्य अधिकारियों के साथ प्राप्त किए गए।
राज्य सरकार एवं पंचायती राज विभाग ने दोनों ग्राम पंचायतों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए हार्दिक बधाई दी तथा कहा कि यह उपलब्धि सतत ग्रामीण विकास, समावेशी सुशासन एवं जमीनी स्तर पर जनसशक्तिकरण के प्रति हिमाचल प्रदेश की निरंतर प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2026 में हिमाचल प्रदेश की पंचायतों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन । भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय द्वारा आज दिनांक 03.06.2026 को नई दिल्ली स्थित स्कोप कन्वेंशन सेंटर में आयोजित राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार समारोह में हिमाचल प्रदेश की पंचायती राज संस्थाओं ने राज्य का गौरव बढ़ाया। ग्राम पंचायत शांशा, विकास खंड लाहौल, जिला पंचायत लाहौल एवं स्पीति, हिमाचल प्रदेश ने “सामाजिक रूप से न्यायपूर्ण एवं सामाजिक रूप से सुरक्षित पंचायत” श्रेणी में प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया तथा इसे 1.00 करोड़ रुपये की नकद पुरस्कार राशि प्रदान की गई। दूरस्थ जनजातीय क्षेत्र में सामाजिक सुरक्षा, रोजगार सृजन, स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता, महिलाओं की भागीदारी तथा समावेशी सुशासन सुनिश्चित करने के उत्कृष्ट प्रयासों के लिए ग्राम पंचायत को सम्मानित किया गया। पंचायत की प्रमुख उपलब्धियों में मनरेगा के अंतर्गत जॉब कार्ड जारी करना, राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम के लाभार्थियों को आच्छादित करना, आयुष्मान भारत स्वास्थ्य कार्डों का वितरण, एकीकृत बाल विकास सेवा (आईसीडीएस) का प्रभावी क्रियान्वयन तथा सहभागी शासन को बढ़ावा देने हेतु महिला ग्राम सभाओं का आयोजन शामिल है। इसी प्रकार, ग्राम पंचायत लोहारड़ी, विकास खंड बल्ह, जिला पंचायत मंडी, हिमाचल प्रदेश ने “स्वच्छ एवं हरित पंचायत” श्रेणी में संयुक्त तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया तथा 25 लाख रुपये की नकद पुरस्कार राशि हासिल की। ग्राम पंचायत लोहारड़ी को शत-प्रतिशत घरेलू शौचालय कवरेज एवं ओडीएफ (खुले में शौच से मुक्त) स्थिति बनाए रखने, स्वच्छ ईंधन (एलपीजी) के सार्वभौमिक उपयोग, घर-घर कचरा संग्रहण प्रणाली, कचरे के पृथक्करण, कम्पोस्टिंग एवं जैविक अपशिष्ट प्रबंधन को बढ़ावा देने, सौर ऊर्जा आधारित अवसंरचना विकसित करने तथा समुदाय आधारित पर्यावरण संरक्षण गतिविधियों के सफल संचालन के लिए सराहा गया। ये पुरस्कार माननीय केंद्रीय पंचायती राज मंत्री श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह द्वारा पंचायती राज मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों, विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधियों तथा देशभर से आए पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में प्रदान किए गए। उक्त पुरस्कार हिमाचल प्रदेश की ओर से श्री राघव शर्मा, आईएएस, निदेशक ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, हिमाचल प्रदेश द्वारा ग्राम पंचायत शांशा के प्रधान श्री प्रशांत तथा विभाग के अन्य अधिकारियों के साथ प्राप्त किए गए। राज्य सरकार एवं पंचायती राज विभाग ने दोनों ग्राम पंचायतों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए हार्दिक बधाई दी तथा कहा कि यह उपलब्धि सतत ग्रामीण विकास, समावेशी सुशासन एवं जमीनी स्तर पर जनसशक्तिकरण के प्रति हिमाचल प्रदेश की निरंतर प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

Shimla Urban, Shimla | Jun 3, 2026

रोजगार मेला में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा 51,000 से अधिक सरकारी नौकरी हेतु 30.11.2023 को शिमला में श्री कौशल किशोर, राज्यमंत्री, आवासन व शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा 98 अभ्यर्थिओं को नियुक्ति-पत्र वितरित किए गए। - Shimla News