शुक्रवार को पुलिस कंट्रोल रूम में पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन (ग्रामीण) अनुराग ने वार्षिक अपराध समीक्षा बैठक लेकर जिलेभर के पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। बैठक में लंबित अपराध, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी, अवैध गौवंश परिवहन, जुआ-सट्टा, अवैध हथियार तस्करी और महिला अपराधों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए ।