BHU में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ पर परिचर्चा, नीति-निर्धारण में महिलाओं की भागीदारी पर हुआ मंथन
Sadar, Varanasi | Apr 12, 2026 काशी हिंदू विश्वविद्यालय स्थित महिला महाविद्यालय के सावित्री बाई फुले सभागार में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023’ विषय पर एक वृहद परिचर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों, शिक्षाविदों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर महिलाओं की नीति-निर्धारण में भागीदारी को लेकर गहन विचार-विमर्श किया।