कांके: रांची स्थित चान्हो से पुलिस ने दो बाइक चोर को किया गिरफ्तार, चोरी के 6 बाइक किया गया बरामद
Kanke, Ranchi | Aug 14, 2024 रांची स्थित चान्हो से पुलिस ने दो बाइक चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी के 6 बाइक भी बरामद किए हैं। गिरफ्तार बाइक चोरों के नाम सुनील कुमार साहू और अंकित कुमार विश्वकर्मा बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सुनील कुमार साहू चोरी की बाइक लेकर जा रहा है, इसी सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया।