कांके: धुर्वा स्थित झारखंड पुलिस मुख्यालय में डीजीपी ने नक्सली और स्प्लिंटर ग्रुप को लेकर की समीक्षा बैठक
Kanke, Ranchi | Aug 13, 2024 धुर्वा स्थित झारखंड पुलिस मुख्यालय में डीजीपी अनुराग गुप्ता ने नक्सली और स्प्लिंटर ग्रुप को लेकर समीक्षा बैठक की। इस दौरान डीजीपी अनुराग गुप्ता ने सभी जिलों के एसपी को निर्देश दिया कि नक्सलियों के द्वारा की जा रही वसूली पर रोक लगाये। उन्होंने कहा कि ठोस रणनीति बनाकर राज्य को नक्सलमुक्त करें।