कांके: रांची के विभिन्न इलाकों में अड्डेबाजी के खिलाफ पुलिस ने की छापेमारी, पकड़े गए लोगों पर की गई कार्रवाई
Kanke, Ranchi | Aug 14, 2024 रांची के विभिन्न इलाकों में अड्डेबाजी के खिलाफ पुलिस ने देर शाम छापेमारी की है। इस दौरान रांची के विभिन्न इलाकों में अड्डेबाजी करते पकड़े गए लोगों पर पुलिस ने न्याय संगत कार्रवाई की। बता दें कि हाल के दिनों में रांची में बढ़ते अपराध को लेकर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। गौरतलब है कि वरीय अधिकारियों का सख्त निर्देश है कि क्राइम पर अंकुश लगाया जाए।