कटनी नगर: कांग्रेस सोशल मीडिया वॉरियर अभियान से युवाओं को जोड़ेगी, पत्रकार वार्ता में दी जानकारी
बरगवां आस्था प्लाजा स्थित कांग्रेस कार्यालय में आज मंगलवार शाम 5 बजे पत्रकारवार्ता का आयोजन किया गया था।कांग्रेस ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। सोशल मीडिया वॉरियर अभियान चला कर प्रतिभाशाली लोगो को कांग्रेस एक मंच प्रदान करेगी। अभियान में राइटर, ग्राफिक्स डिजाइनर, कार्टूनिस्ट, कवि, गजलकार, लेखक, ब्लागर, सोशल वर्कर सहित अन्य को जोड़ा जाएगा