ब्यौहारी: ब्यौहारी थाना क्षेत्र के मानपुर तिराहे पर बाइक दीवार से टकराई, बाइक सवार गंभीर घायल
पुलिस ने बताया कि तेज रफ्तार बाइक दिवाल से टकरा जाने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया जहां सिविल अस्पताल में इलाज के बाद घायल को रीवा रिफर किया गया है।मामले में मंगलवार सुबह 8 बजे से मामले में पुलिस ने जांच शुरू की है।