बबेरू: बंशीपुरवा के पास तेज रफ्तार ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलटा, चार लोग गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रिफर
Baberu, Banda | Oct 5, 2026 बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बंशीपुरवा मोड़ के पास सोमवार को समय 8:00 बजे एक तेज रफ्तार ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमे सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजनों के द्वारा सभी घायलों को सीएचसी बबेरू में भर्ती कराया, जहां पर डॉक्टर द्वारा उपचार करने के बाद चारों को जिला अस्पताल रिफर कर दिया।