जगाधरी: यमुनानगर: छठ पूजा को लेकर यमुना नदी के घाटों की बदहाली से श्रद्धालु नाराज़, प्रशासन पर उठे सवाल
उत्तर भारत का प्रमुख त्यौहार छठ पूजा नजदीक है और श्रद्धालु यमुना नदी में स्नान व सूर्य उपासना की तैयारियों में जुटे हैं। लेकिन यमुनानगर में पूजा स्थलों की स्थिति श्रद्धालुओं की आस्था पर सवाल खड़े कर रही है। शाम पांच बजे मिली जानकारी के अनुसार जिन घाटों पर श्रद्धालु डुबकी लगाने जाएंगे, वहां यमुना का निर्मल जल नहीं, बल्कि शहर के गंदे नाले का पानी बह रहा है।