हमीरपुर: सुमेरपुर कस्बे में भूमि पूजन के एक वर्ष बाद भी रपटा नहीं बना, कस्बावासी निराश
कस्बे के श्री गायत्री तपोभूमि प्रांगण के समीप कडोरन नाले में बनने वाले रपटे का एक वर्ष पूर्व भूमि पूजन होने के उपरांत आज तक निर्माण नहीं शुरू होने पर कस्बावासी निराश है। इस रपटे के बनने से कस्बे के बड़े भूभाग की आबादी को सीधा लाभ मिलेगा लेकिन निर्माण अधर में होने से कस्बावासी निराश है । एक वर्ष पूर्व बांकी मार्ग, बसंत नगर आदि जगहों के लोगों को सीधे तपोभूमि