थावे: थावे थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन, अंचल अधिकारी व थाना प्रभारी ने तीन मामलों का किया निपटारा
थावे थाना परिसर में शनिवार की दोपहर 3:00 जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान भूमि विवाद से संबंधित तीन मामलों का निपटारा अंचल अधिकारी व थाना प्रभारी के द्वारा किया गया। इसकी जानकारी थावे थाना प्रभारी धीरज कुमार ने दी।