गिरिडीह: चेताडीह होमगार्ड केंद्र में नए नियमों के विरोध में होमगार्ड जवानों ने किया जोरदार हंगामा
चेताडीह स्थित होमगार्ड केन्द्र में गुरुवार को 11 बजे से बड़ी संख्या में होमगार्ड जवानों ने नए नियमों के विरोध में जोरदार हंगामा किया। नाराज़ जवानों ने बॉन्ड भरने की प्रक्रिया का बहिष्कार करते हुए पुराने नियम लागू करने की मांग की। उन्होंने बताया कि वे लोग पहले जब भी चार साल में बॉन्ड भरते थे तो उस समय केवर आधार कार्ड के साथ फॉर्म भरते थे और दो फोटो देते थे।