महुआ में जीप चालक ने मुख्य सड़क सब्जी मंडी में जीप द्वारा कार,2 बाइक,1साइकिल,1 कार को टक्कर मार दी।जिसमें 2 जने घायल हो गए।टक्कर के बाद जीप चालक बाइक को 100 मीटर दूर तक घसीट कर ले गया।घटना के बाद सब्जी मंडी में भगदड़ मच गई।पुलिस ने पीछा कर सोमवार शाम 5 बजे जीप चालक विष्णु सिंह जाट निवासी बाछरेन को हिरासत में लेकर जीप जप्त कर ली।जीप चालक नशे में बताया गया।