शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ महिलाओं का आक्रोश मंगलवार को एक बजे जिला मुख्यालय में देखने को मिला। महाराजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कोरगांव की लगभग आधा सैकड़ा महिलाओं ने जनसुनवाई में कलेक्टर से मुलाकात कर गांव में चल रहे अवैध शराब विक्रय पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। महिलाओं का कहना है कि गांव की लगभग हर गली में शराब बेची जा रही है।