मंदसौर: जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड के पास शराबियों का जमावड़ा, परिजनों ने सुरक्षा की मांग उठाई
मंदसौर जिला अस्पताल के पीछे जच्चा-बच्चा वार्ड के पास रात में शराबियों का जमावड़ा लग रहा है,क्षेत्र में शराब की खाली बोतलें मिलने से अवैध गतिविधियों की आशंका बढ़ गई है। मरीजों के परिजनों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कार्रवाई की मांग की है, स्थानीय लोगों के अनुसार लाइट बंद रहने से असामाजिक तत्व सक्रिय हो रहे हैं,