बदायूं: बिसौली कस्बे में कमरा बंद कर चाट-पकौड़ी के ठेले वाले ने कुंडे पर अगोछे से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या की
Budaun, Budaun | Mar 27, 2024 बदायूं की बिसौली कोतवाली क्षेत्र के बिसौली कस्बे में वार्ड नंबर 19 किनारा रोड के रहने वाले 55 वर्षीय नरेश पुत्र भगवती प्रसाद सक्सेना चाट-पकौड़ी का ठेला लगाता था। उसने अपने घर में कमरा बंद कर अगोछे से कुंडे पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार सुबह परिजनों ने देखा तो नरेश फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। उन्होंने पुलिस को सूचना दी।