बदायूं: मोबाइल लेने जा रहे बाइक सवार को नदवारी गांव के पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी हुई मौत
Budaun, Budaun | Mar 27, 2024 बदायूं के थाना वजीरगंज क्षेत्र के सैदपुर गांव के रहने वाले 26 वर्षीय सूरज पुत्र लालाराम मंगलवार शाम को मोबाइल लेने वजीरगंज कस्बा जा रहे थे। थाना वजीरगंज क्षेत्र के नदवारी गांव के पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन ने सूरज को टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने उनके शव को कब्जे में लेकर बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया है।