बदायूं: बिल्सी नगर निकट मुजरिया मार्ग पर चलती बाइक से गिरी महिला, घायल महिला को बिल्सी सीएचसी पहुंचाया
Budaun, Budaun | Mar 26, 2024 बिल्सी नगर निकट मुजरिया मार्ग पर चलती बाइक से एक महिला गिरकर घायल हो गई,घायल महिला को बिल्सी सीएचसी पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला की हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी के मुताबिक बमेढ़ निवासी बाइक से अपने घर लौट रहे थे, इसी दौरान चलती बाइक से महिला उछलकर गिर गई, जिससे महिला के गंभीर चोट आई है।