बदायूं: पिंडोल गांव के प्राथमिक विद्यालय के रसोईघर का ताला तोड़कर दो एलपीजी सिलेंडर चोरी, बिल्सी पुलिस से शिकायत
Budaun, Budaun | Mar 26, 2024 पिंडोल गांव के प्राथमिक विद्यालय के रसोई घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने दो एलपीजी सिलेंडर चोरी कर लिए। जिसके बाद शिक्षक द्वारा मामले की शिकायत बिल्सी पुलिस से की गई है। शिक्षक अरविंद कुमार जैन ने बताया होली अवकाश के कारण विद्यालय बंद था,इसी दौरान अज्ञात चोरों ने रसोईघर का ताला तोड़कर उसमें रख दो भरे एलपीजी सिलेंडर चोरी कर लिए। पुलिस को तहरीर दी गई है।