बदायूं: नरैनी चौराहे के पास दो बाइकों की हुई भिड़ंत, बाइक सवार तीन लोग हुए घायल
Budaun, Budaun | Mar 26, 2024 नरैनी चौराहा के पास दो बाइकों की आज मंगलवार को भिड़ंत हो गई। इसमें बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को बिल्सी सीएचसी लाया गया, यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी के मुताबिक सोनिया खेड़ा निवासी खंडुआ जा रहे थे।