टीकमगढ़: जनपद अध्यक्ष पति पर ज़मीन कब्जाने का आरोप, किसान बोले- मंत्री के रिश्तेदार होने से नहीं हो रही सुनवाई
टीकमगढ़ के बेरवार बार गांव के किसानों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंच कर जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत दर्ज कराई है। किसानों ने जतारा जनपद अध्यक्ष रेखा यादव के पति महेश यादव पर जबरन जमीन हथियाने और जेसीबी से खुदाई करने का आरोप लगाया है। इसके बाद किसानों ने टीकमगढ़ आकर कलेक्टर को शिकायत पत्र सौंपा।