कोरांव: सिरियारी मोड़ चौराहे के पास बस और बाइक की आमने-सामने टक्कर, बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर
कोरांव थाना क्षेत्र के सिरियारी मोड़ चौराहे पर रविवार सुबह एक बस और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, बृजेश यादव (पुत्र राम बहादुर यादव) और प्रदुम यादव (पुत्र विजय बहादुर यादव), दोनों निवासी गड़रपुरवा सोनौरी, थाना सोहागी, रीवा (मध्य प्रदेश) थे।