मोठ: महिला हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा:पुलिस ने 48 घंटे में आरोपी को दबोचा, हत्या में इस्तेमाल खून से सनी कुल्हाड़ी बरामद
Moth, Jhansi | May 24, 2026 झांसी के टोड़ीफतेहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बुढाई में महिला की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने आरोपी रक्षपाल बघेल को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद की है। मृतका रजनी अहिरवार की 22 मई को धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने