निवाली: पुरूषखेडा में निर्माणाधीन छात्रावास में पुताई करते समय उत्तर प्रदेश के मजदूर की गिरने से मौत
Niwali, Barwani | Apr 12, 2026 निवाली के पुरुषखेड़ा स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय स्कूल के निर्माणाधीन छात्रावास बिल्डिंग की पुताई करते समय एक मजदूर दूसरी मंजिल से नीचे गिर गया गंभीर अवस्था में इलाज के लिए उसे निवाली शासकीय अस्पताल लाया गया है जहां जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।पुलिस द्वारा बताया गया कि मृतक की पहचान शैलेष पिता धनुषधारी निवासी बेला गोरखपुर उप्र के रूप मे हुई है।