कोंडागांव: पर्रेबानगांव में फांसी लगाकर आत्महत्या करने वाले युवक के शव का पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने परिजनों को सुपुर्द किया
फरसगांव थाना क्षेत्र के ग्राम पर्रेबानगांव में 35 वर्षीय भदरू राम मरकाम ने मंगलवार को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के अनुसार मृतक शराब पीने का आदी था और घटना के समय नशे में था। सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है।