टीकमगढ़: युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर टीकमगढ़ पहुंचेः जिलाध्यक्ष पद के दावेदारों ने शक्ति प्रदर्शन किया,
भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर शुक्रवार को टीकमगढ़ पहुंचे। उनके प्रथम नगर आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष पद के दावेदारों ने शक्ति प्रदर्शन कर अपनी दावेदारी पेश की।कलेक्ट्रेट दफ्तर से लेकर भाजपा कार्यालय तक सड़क पर जगह-जगह युवा मोर्चा अध्यक्ष पद के दावेदारों ने बैनर लगाए