शामली: हींड में खेत में घुसी बकरी को निकालने पर मारपीट का आरोप, खेत मालिक ने पुलिस कार्यालय पहुंचकर की शिकायत
Shamli, Shamli | Oct 22, 2026 शामली जिले के थानाभवन क्षेत्र के गांव हींड निवासी गुलफाम ने पुलिस कार्यालय शामली पहुंचकर बताया कि उनके खेत में एक महिला की बकरी घुस गई थी, जिसे खेत से बाहर निकालने पर महिला और उसके पति ने गुलफाम की पत्नी और बच्चों के साथ मारपीट की। शिकायकर्ता ने बताया कि आरोपी अब उसे झूठी शिकायत में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। कार्रवाई की मांग की गई है।