डुमरा: डुमरा थाना अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में थाना परिसर में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया।
डुमरा थाना परिसर में डुमरा थाना अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में आगामी ईद पर और नवरात्र को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान थाना अध्यक्ष ने मौजूद जनप्रतिनिधियों को क्षेत्र में शांतिपूर्ण सौहार्द पूर्ण वातावरण में ईद और नवरात्र संपन्न करने को लेकर कई दिशा निर्देश दिए हैं।