डुमरा: जिलाधिकारी के द्वारा बुधवार को, जिले के विभिन्न विद्यालयों का किया गया औचक निरीक्षण
जिलाधिकारी रिची पांडेय ने आज प्राथमिक विद्यालय बभनगावा, गणेशपुर प्रखंड रीगा का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय स्थित शौचालय के साफ– सफाई को लेकर कड़े निर्देश दिए। जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि सभी बच्चे प्रॉपर ड्रेस में विद्यालय आएंगे ,इसे जिला शिक्षा पदाधिकारी के द्वारा सुनिश्चित किया जाएगा।