डुमरा: रामपुर परोरी में किसान के खेत में पहुंचे सीतामढ़ी DM, हँसुआ लेकर की फसल कटनी
डुमरा प्रखंड के रामपुर परोरी में किसान खेत में अचानक सीतामढ़ी जिलाधिकारी रिची पांडे पहुंचे। इस दौरान उन्होंने हँसुआ लेकर फसल की कटनी की। इस दौरान डीएम ने बिहार राज्य फसल सहायता योजना अंतर्गत गेहूं की कटनी प्रयोग का निरीक्षण किया मौके पर डुमरा सीओ डॉली कुमारी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।