डुमरा: आगामी लोकसभा आम निर्वाचन 2024 को लेकर, जिला अधिकारी एवं एसपी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन
लोकसभा आम निर्वाचन, 2024 शांति पूर्ण ,स्वच्छ ,निष्पक्ष एवं सहभागिता पूर्ण आयोजन के निमित जिला निर्वाचन पदाधिकारी रिची पांडेय एवं पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार तिवारी ने बेलसंड एवं रीगा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से संबंधित बी डी ओ ,सीओ, थाना प्रभारियों,सेक्टर पदाधिकारियों एवं सेक्टर पुलिस अधिकारियों की बैठक की। उक्त बैठक बभनगावां हाई स्कूल के सभाकक्ष में की गई।