नवाबगंज: जैदपुर गैस एजेंसी पर KYC वसूली का आरोप, उपभोक्ता परेशान, जिला पूर्ति अधिकारी बोले- KYC का शुल्क नहीं
बाराबंकी के जैदपुर स्थित भारत गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं से केवाईसी के नाम पर अवैध वसूली और गैस सिलेंडर वितरण में देरी के गंभीर आरोप लगे हैं। इससे उपभोक्ता काफी परेशान हैं।उपभोक्ताओं का कहना है कि केवाईसी के लिए पैसे न देने पर उन्हें अगले दिन आने को कहा जाता है, जिससे उन्हें बार-बार एजेंसी के चक्कर लगाने पड़ते हैं। यह अवैध वसूली खुलेआम की जा रही है।