टोहाना: 3 अक्टूबर को टोहाना में स्पेशल लोक अदालत, चेक बाउंस मामलों का शीघ्र निपटारा
टोहाना न्यायिक परिसर में 3 अक्टूबर को हरियाणा स्टेट लीगल सर्विस अथॉरिटी के निर्देश पर स्पेशल लोक अदालत आयोजित की जाएगी। इस अदालत में मुख्य रूप से चेक बाउंस के लंबित मामलों का निपटारा होगा। अधिवक्ता रमेश शर्मा ने बताया कि यह अवसर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जिनके मामले अदालत में लंबित हैं।