बहराइच: जमोग इलाके में मामूली विवाद को लेकर जमकर हुई मारपीट, बुजुर्ग घायल
जिले के रुपईडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत जमोग इलाके में मामूली विवाद को लेकर जमकर मारपीट हो गई। इस मारपीट में बुजुर्ग घायल हो गया। इलाज के लिए परिजन बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। वही हालत स्थिर बनी हुई है। सोमवार शाम को परिजनों ने बताया कि मामूली विवाद को लेकर मारपीट हुई थी। जिसमें बुजुर्ग घायल हो गया। जिसका इलाज जारी है।