दादरी: नोएडा के सेक्टर-39 थाना पुलिस ने आपसी विवाद में युवक के साथ मारपीट करने वाले दो अभियुक्तों को सेक्टर-46 से किया गिरफ्तार
नोएडा के सेक्टर-39 थाना पुलिस ने आपसी विवाद में युवक के साथ मारपीट करने वाले 2 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों की पहचान मूल रूप से सचिन व पवन के रूप में हुई है। थाना प्रभारी ने बताया है कि अभियुक्तों द्वारा आपसी विवाद में वादी के साथ जमकर मारपीट की गई थी। अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेजा जा रहा है।